पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- आज देश हिंदू राष्ट्र बन चुका, बस औपचारिक घोषणा शेष

जयपुर: इंदिरा गांधी अगर आज होती तो बीजेपी पर बैन लगा देती बयान के बाद पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने एक औऱ बड़ी बात कही है. अशोक गहलोत ने कहा कि देश आज हिंदू राष्ट्र बन चुका है बस अब औपचारिक घोषणा होना बाकी है.

मीडिया से मुखातिब होते हुए गहलोत ने कहा कि बीजेपी और संघ आज देश में जो कर रही है अगर वैसा कांग्रेस करती तो दोनों आज पनपते ही नहीं. गहलोत ने कहा कि संघ पर दो बार बैन लग चुका है और वो माफी तो कई बार मांग चुके हैं.

हिंदुओं के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है. क्या हम लोग हिंदू नहीं है. भाजपा और संघ को अब तो अपनी विचारधारा बदलकर धर्मनिरपेक्षता अपना लेनी चाहिए.