बाबा श्याम के 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण आम दर्शन रहेंगे बंद, इस दिन खुलेंगे पट

बाबा श्याम के 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण आम दर्शन रहेंगे बंद, इस दिन खुलेंगे पट

खाटूश्यामजी: बाबा श्याम के 3 मार्च को चंद्रग्रहण के कारण आम दर्शन बंद रहेंगे. श्याम बाबा का मंदिर 4 मार्च को सुबह से तय समय पर खुलेगा. धुलण्डी को भक्त श्याम संग होली खेलेंगे. 4 मार्च रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक आम दर्शन बंद रहेंगे. 5 मार्च को विशेष सेवा-पूजा व तिलक के कारण आम दर्शन बंद रहेंगे. 

निर्धारित समय के बाद ही दर्शन के लिए आने की अपील है. मंदिर कमेटी की श्याम भक्तों से अपील-'व्यवस्थाओं में सहयोग करें. श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने जानकारी दी.