बारां: केलवाड़ा क्षेत्र में 40 घंटे से लगातार बारिश, नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में हालात बिगड़े

बारां: केलवाड़ा क्षेत्र में 40 घंटे से लगातार बारिश, नदी-नाले उफान पर, कई इलाकों में हालात बिगड़े

बारां: बारां जिले के केलवाड़ा क्षेत्र में पिछले करीब 40 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है. तेज और भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई इलाकों में हालात बिगड़ गए हैं. भारी बारिश को देखते हुए क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है.

वहीं, कई स्थानों पर रास्तों पर पानी भर जाने और नदी-नालों के तेज बहाव के कारण आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. कई गांवों का एक-दूसरे से संपर्क भी कट गया है. क्षेत्र के एनीकट और तालाब भारी बारिश के बाद लबालब हो गए हैं और कई जगहों पर पानी की चादरें चलने लगी हैं. आम रास्तों के नदी-नालों का रूप लेने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हालात के बीच कई लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करते नजर आ रहे हैं. प्रशासन ने लगातार हो रही तेज बारिश को देखते हुए क्षेत्र में अलर्ट जारी रखा है और लोगों से नदी-नालों तथा तेज बहाव वाले रास्तों को पार नहीं करने की अपील की जा रही है. प्रशासन की ओर से जलभराव और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जा सकें.

बारां के केलवाड़ा क्षेत्र में 40 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी: 
-भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर होने से कई इलाकों में हालात बिगड़े
-भारी बारिश के चलते क्षेत्र के स्कूलों में अवकाश किया गया घोषित
-कई लोग जान जोखिम में डालकर पुलिया पार करने को मजबूर
-केलवाड़ा क्षेत्र के एनीकट और तालाब हुए लबालब, चादरें चलने लगीं
-बारिश के चलते कई गांवों का एक-दूसरे से कटा संपर्क 
-आम रास्तों के नदी-नालों का रूप लेने से आवागमन पूरी तरह हुआ प्रभावित
-क्षेत्र में तेज बारिश के दौर को लेकर प्रशासन अलर्ट