नई दिल्लीः आईपीएल 2026 में लीग स्टेज के मैच का सिलसिला जारी है. वहीं अब फाइनल मुकाबले को लेकर वेन्यू तय हो गया है. IPL-19 सीजन का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आमतौर पर गत चैंपियन के होम ग्राउंड पर फाइनल मुकाबला खेला जाता है. लेकिन इस बार गत चैंपियन RCB के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को मौका नहीं मिलेगा.
BCCI ने IPL 2026 फाइनल मैच के वेन्यू में बदलाव किया है. सूत्रों के मुताबिक टिकट विवाद वेन्यू में बदलाव का कारण बताया जा रहा है. क्वालिफायर-1 का मुकाबला खेला जाएगा धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर और एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 चंडीगढ़ में खेला जाएगा.