भजनलाल सरकार बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र, पोषण वाटिका होगी विकसित

भजनलाल सरकार बदलेगी गांवों की तस्वीर, हर ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र, पोषण वाटिका होगी विकसित

जयपुर : भजनलाल सरकार गांवों की तस्वीर बदलेगी. भजनलाल सरकार ने बड़ा रोडमैप तैयार किया है. गांवों में सिर्फ सड़क और रोजगार तक विकास सीमित नहीं रहेगा. हर ग्राम पंचायत में अटल ज्ञान केंद्र, खेल मैदान, पोषण वाटिका विकसित होगी. 

स्थानीय उत्पादों के लिए ग्रामीण हाट विकसित किए जाएंगे. ग्रामीण युवाओं के लिए हर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अटल ज्ञान केंद्र बनाए जाएंगे. आधुनिक लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी की सुविधा विकसित होगी. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी, करियर गाइडेंस, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण की जानकारी मिलेगी. 

5000 से ज्यादा आबादी वाले गांवों को अटल प्रगति पथ से जोड़ा जाएगा. कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण विकास को लेकर ली बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो, काम समय पर पूरे हों.