VIDEO: भजनलाल सरकार का ग्राम रथ अभियान बना मॉडल, राजस्थान के इस मॉडल का अध्ययन कर रहे दूसरे राज्य, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: सत्ता और संगठन मिलकर "ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम रथों के सफल संचालन में जुटे है. बीजेपी के सभी प्रमुख नेता गावों में पहुंच ही नहीं रहे बल्कि ग्राम चौपाल लगाकर भजन लाल सरकार की गांवों से जुड़ी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचा रहे. पंचायत चुनाव से पहले ये फीडबैक लेने का भी एक रणनीतिक माध्यम है. खास बात है राजस्थान ग्राम रथ यात्रा अभियान एक मॉडल बन गया अन्य राज्य इसकी इसकी स्टडी कर रहे. 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जब जयपुर से ग्राम रथों को गांवों की ओर रवाना किया था तब किसी ने सोचा नहीं था कि इतनी जल्द ही ये सीएम भजन लाल शर्मा का ये अभियान एक मॉडल का रूप ले लेगा. 200विधानसभा क्षेत्रों में से 183 विधानसभा स्तर तक पहुंचने के बाद ये अभियान अब मॉडल बन चुका है. अन्य राज्य इसका अध्ययन कर रहे. ऐसा इसलिए है कि खुद मुख्यमंत्री गांव तक पहुंच रहे और चौपाल लगा रहे साथ उनकी मंत्रिपरिषद और उनकी पार्टी भी. सीएम भजन लाल शर्मा ने अब तक तीन से चार गांवों में चौपालों लगाई तो बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी तीन गांवों में जा चुके. यहीं तक बीजेपी सत्ता संगठन नहीं रुके बल्कि बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को भी गांव तक पहुंचा दिया. बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया और सीपी जोशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी मेवाड़ के गांवों में चौपाल लगाने पहुंचे . सभी नेताओं को 10-10 ग्राम चौपाल के लिए कहा गया है. ने गांव गांव तक जाकर चौपाल लगाई और रात्रि विश्राम भी किया. अब "ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट ग्राम रथों का संचालन अब सीएम भजन लाल शर्मा का मॉडल बन गया है. सफल संचालन, समन्वय और पार्टी के सहयोग ने इसे गति देने में मदद की ग्राम यात्रा के पार्टी स्तर पर संयोजक और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कहा कि ग्राम रथ यात्राये और ग्राम चौपाल अब मॉडल बन चुकी.

--- ग्राम रथों के संचालन और चौपाल लगाने वाले पार्टी के नेता ---
-मदन राठौड़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
जयपुर और अजमेर के गांवों में लगाई चौपाल
- राजेंद्र राठौड़ पूर्व नेता प्रतिपक्ष
उदयपुर संभाग के गोगुंदा स्तर
- अरुण चतुर्वेदी पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
जोधपुर संभाग के फलोदी क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाई
- अशोक परनामी पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
करौली,सवाई माधोपुर के क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाई
- सतीश पूनिया पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
बीकानेर,श्रीगंगानगर,हनुमानगढ़ के गांवों में चौपाल लगाई
- सीपी जोशी पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष 
टोंक जिले के गांवो में चौपाल लगाई
- घनश्याम तिवाड़ी वरिष्ठ नेता 
जयपुर,दौसा,सीकर जिलों के गांवों में चौपाल लगाई
- श्रवण सिंह बगड़ी बीजेपी प्रदेश महामंत्री
भरतपुर क्षेत्र के पीपला समेत विभिन्न गांवों में चौपाल लगाई

--- गांव चौपाल का मकसद ---
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांत को अमलीजामा पहनना
योजना का लाभ पहुंचे अंतिम व्यक्ति तक
भजन लाल सरकार की ग्राम से जुड़ी योजनाओं को गांव ढाणी तक पहुंचाना 
सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिल रहा है या नहीं
किसान को उसकी सम्मान निधि मिल रही है या नहीं
गांवों की प्रमुख समस्याओं को जानना
पंचायत चुनावों से पहले ग्रामीण जनता का मिज़ाज भांपना 
सरकार के बारे में क्या.सोचती है ग्रामीण वो जानना 

गांव रथ यात्राओं में बीजेपी सट्टा संगठन मजबूती के साथ जुटा है. यात्राओं को निकालने की जिम्मेदारी सरकार की लेकिन धरातल पर इसका महत्व बताया जा रहा बीजेपी संगठन क जरिए.