जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सरकार की अपराधियों के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई हुई. भजनलाल सरकार की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का उदाहरण है कि श्रीगंगानगर में 3200 प्रेगाबलिन व 150 ट्रामाडोल गोलियों सहित तस्कर गिरफ्तार किया.
मिर्जेवाला रेलवे अंडरब्रिज के पास कल बड़ी कार्रवाई हुई. लालसोट में धर्मेंद्र मीणा हत्याकांड प्रकरण पर बड़ा एक्शन हुआ. बदमाशों को पकड़ने के लिए गई पुलिस की मुठभेड़ हुई. एक बदमाश के पैर में गोली लगी. जवाब में कुल तीन बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की.
बदमाशों ने पुलिस पर फायर किए. जिसके चलते एक पुलिसकर्मी के गोली लगी. लेकिन पुलिसकर्मी मुकेश ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी. जिसके चलते पुलिसकर्मी की जान बची. 6 बदमाश पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं.