संत रविदास जयंती कार्यक्रम; CM भजनलाल शर्मा बोले- हमारी संस्कृति किसी को बांटने की नहीं सबको साथ लेकर चलने की रही

संत रविदास जयंती कार्यक्रम; CM भजनलाल शर्मा बोले- हमारी संस्कृति किसी को बांटने की नहीं सबको साथ लेकर चलने की रही

जयपुर : संत रविदास जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का आयोजन महत्वपूर्ण है. हमारी संस्कृति में हमेशा ऋषि मुनियों का सम्मान रहा है. हम संत मुनियों का सम्मान करते हैं. आज एक साथ मुझे यहां सभी संतों के दर्शन का सौभाग्य मिला.

हमारे संतों ने सिखाया कि शीर गोवर्धन से आई रज कलश को वंदन करने सुअवसर मिला. काशी से प्रारंभ हुई यात्रा अब राजस्थान में सामाजिक समरसता का संदेश देगी. आज पवित्र कलश 1100 मंडलों के लिए रवाना किए जाएंगे. संत रविदास के समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे.

संत रविदास के समरसता के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे. हमारी संस्कृति किसी को बांटने की नहीं सबको साथ लेकर चलने की संस्कृति रही हैं. यही संदेश देश के पीएम मोदी का है. पीएम मोदी का स्पष्ट विश्वास है. संत रविदास के विचारों पर चलकर सबका विकास होगा.

शिरोमणि मीरा बाई ने संत रविदास को अपना गुरु माना. समरसता के संदेश से ही राजस्थान विकसित प्रदेश बनेगा. सामाजिक योजनाओं से जुड़ी कई योजनाओं में राजस्थान पहले नंबर पर है. अन्तोदय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता हैं. ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न छोट बड़ो सब सम बसे, रेदास रहे प्रसन्न. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने खाद्यान्न सुरक्षा का काम किया है.