जयपुर में गोपालपुरा बाइपास एलिवेटेड रोड पर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितंबर को रखेंगे आधारशिला

जयपुर में गोपालपुरा बाइपास एलिवेटेड रोड पर बड़ी खबर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितंबर को रखेंगे आधारशिला

जयपुर: राजधानी जयपुर में गोपालपुरा बाइपास एलिवेटेड रोड पर बड़ी खबर मिल रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितंबर को आधारशिला रखेंगे. 218 करोड़ रुपए लागत के प्रोजेक्ट की आधारशिला रखेंगे. 7 फरवरी 2028 तक प्रोजेक्ट का काम पूरा होगा.

प्रोजेक्ट के लिए किए गए सर्वे में भारी यातायात जाम की स्थिति आई. फ्लाईओवर और गुर्जर की थड़ी के बीच दबाव अधिक रहता है. बीच स्थित चौराहों और तिराहों पर अक्सर वाहनों का दबाव अधिक रहता है. सुबह और शाम पीक आवर्स में तो भारी जाम की स्थिति रहती है. 

फ्लाईओवर और गुर्जर की थड़ी के बीच चार प्रमुख जंक्शन हैं. इनमें त्रिवेणी नगर चौराहा, 10 बी स्कीम तिराहा, रिद्धि-सिद्धि तिराहा और 80 फीट रोड जंक्शन शामिल हैं. एलिवेटेड रोड बनने के बाद इन चारों जंक्शन पर रुकना नहीं पड़ेगा. फ्लाईओवर से गुर्जर की थड़ी सीधे जाने वालों का नहीं रुकना पड़ेगा.

राजधानी में गोपालपुरा बाइपास एलिवेटेड रोड पर बड़ी खबर: 
-मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितंबर को रखेंगे आधारशिला
-218 करोड़ रुपए लागत के प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशिला
-7 फरवरी 2028 तक पूरा होगा प्रोजेक्ट का काम
-प्रोजेक्ट के लिए किए गए सर्वे में आई भारी यातायात जाम की स्थिति
-फ्लाईओवर व गुर्जर की थड़ी के बीच रहता है दबाव अधिक
-बीच स्थित चौराहों व तिराहों पर अक्सर रहता है वाहनों का दबाव अधिक
-सुबह व शाम पीक आवर्स में तो रहती है भारी जाम की स्थिति
-फ्लाईओवर व गुर्जर की थड़ी के बीच हैं चार प्रमुख जंक्शन
-इनमें त्रिवेणी नगर चौराहा, 10 बी स्कीम तिराहा, 
-रिद्धि-सिद्धि तिराहा और 80 फीट रोड जंक्शन शामिल हैं
-एलिवेटेड रोड बनने के बाद इन चारों जंक्शन पर नहीं पड़ेगा रुकना
-फ्लाईओवर से गुर्जर की थड़ी सीधे जाने वालों का नहीं पड़ेगा रुकना