जयपुरः जयपुर मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को लेकर केन्द्र सरकार जल्द फाइनल स्वीकृति देने वाली है. दूसरे चरण के अलावा भविष्य में शहर में किस तरह मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार किया जाए उसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज बैठक ली.
राज्य सरकार की ओर स पिछले वर्ष मई में जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण की डीपीआर केन्द्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजी गई थी. इंटर मिनिस्ट्रियल कंसल्टैशन के बाद मामला मंजूरी के लिए केन्द्र सरकार के पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड को भेजा गया . केन्द्र सरकार के वित्त मंत्रालय (व्यय) के सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में मौजूद राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी वैभव गालरिया ने दूसरे चरण की डीपीआर को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. इसके बाद में डीपीआर को स्वीकृति दी गई. किसी भी मेट्रो की डीपीआर पर केन्द्र सरकार की स्वीकृति प्रक्रिया में पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड की स्वीकृति मिलना काफी अहम पड़ाव है. अब डीपीआर पर केवल केन्द्रीय कैबिनेट की स्वीकृति शेष है.
जयपुर मेट्रो के दूसरे चरण को लेकर बड़ी खबर
अगले हफ्ते केन्द्र सरकार लगा सकती है फाइनल मुहर
दूसरे चरण की डीपीआर पर लगा सकती है फाइनल मुहर
डीपीआर का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए पहुंच गया है केंद्रीय कैबिनेट
केन्द्रीय कैबिनेट की आगामी बुधवार 25 मार्च को बैठक है प्रस्तावित
जानकार सूत्रों के अनुसार इस बैठक में लगाई जा सकती है मुहर
दूसरे चरण की डीपीआर पर लगाई जा सकती है मुहर
इसके बाद दूसरे चरण का मौके पर तुरंत काम हो जाएगा शुरू
प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक मेट्रो का काम हो जाएगा शुरू
करीब 42 किमी लंबे दूसरे चरण की कुल लागत है 12 हजार 260 करोड़ रुपए
इस दूसरे चरण को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने किया है सात-आठ पैकेजों में विभक्त
पहले पैकेज की लागत है करीब 918 करोड़ रुपए
कार्यादेश मिलने के बाद चयनित फर्म मौके पर कर देगी काम शुरू
तय अनुबंध के मुताबिक फर्म को 34 महीने में काम करना होगा पूरा
करीब 11 किलोमीटर लंबे कोरिडोर निर्माण का काम करना होगा पूरा
इस पैकेज में प्रहलादपुरा,मानपुरा,बीलवा कलां,बीलवा,गोनेर रोड,
सीतापुरा,जेईसीसी,कुंभा मार्ग,हल्दीघाटी गेट और
पिंजरापोल गौशाला एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का किया जाएगा निर्माण
डीपीआर को लेकर केन्द्र सरकार ने विभिन्न बिंदुओं पर मांगी थी जानकारी
ये समस्त जानकारी राजस्थान मेट्रो ने भेज दी है केन्द्र सरकार को
पहले और दूसरे चरण के बाद शहर के यातायात की भावी जरूरतों के अनुसार किन-किन इलाकों में जयपुर मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार किया जाए, इसको लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्तर पर लगातार मंथन चल रहा है. आज भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इसी मामले को लेकर बैठक ली.
जयपुर मेट्रो को लेकर बड़ी खबर
जयपुर शहर का मेट्रो को लेकर बनेगा मास्टर प्लान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज ली बैठक
जयपुर मेट्रो परियोजना की ली समीक्षा बैठक
बैठक में अधिकारियों को इस बारे में दिए निर्देश
भविष्य में मेट्रो से किन इलाकों को जोड़ा जाए
उस लिहाज से बनाया जाएगा मेट्रो का मास्टर प्लान
राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन बनाएगा मेट्रो का मास्टर प्लान
जेडीए से समन्वय करते हुए बनाया जाएगा मास्टर प्लान
अजमेर रोड,आगरा रोड व दिल्ली रोड को जोड़ा जाएगा
तीनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ा जाएगा मेट्रो रूट से
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बैठक में अधिकारियों को इस बार में दिए निर्देश
बैठक में मेट्रो अधिकारियों ने बताया
गलता गेट तक फेज वन सी के तहत और
दो सौ फीट बायपास तक फेज वन डी के तहत चल रहा काम
मेट्रो चलाने के लिए कोरिडोर निर्माण का चल रहा है काम
गलता गेट से आगे आमेर होते हुए दिल्ली रोड तक और
दो सौ फीट बायपास चौराहे से आगे अजमेर रोड तक का बनेगा प्लान
जयपुर मेट्रो को जोड़ने के लिए बनेगा प्लान
बैठक में मेट्रो के प्रस्तावित तीसरे फेज को लेकर हुई चर्चा
तीसरे फेज में जगतपुरा व वैशाली नगर में मेट्रो चलाने पर हुई चर्चा
इसको लेकर राज्य सरकार ने की थी बजट में घोषणा
बैठक में तीसरे फेज के विभिन्न विकल्पों को लेकर की गई चर्चा
बैठक में जयपुर मेट्रो के साथ जेडीए अधिकारी भी थे मौजूद
जेडीए की ओर से अरण्य भवन से महल रोड तक एलिवेटेड रोड है प्रस्तावित
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निर्देश दिए कि
एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को इस प्रकार किया जाए क्रियान्वित
कि भविष्य में मेट्रो कोरिडोर के निर्माण में नहीं हो कोई समस्या
पिंजरापोल गौशाला से एयरपोर्ट तक दूसरे पैकेज में मेट्रो चलाने के लिए निविदा प्रपत्र तैयार किया जा चुका है. जल्द ही इस प्रपत्र को फाइनल कर दूसरे पैकेज की भी निविदा जारी करने की राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन तैयारी कर रहा है.