हैप्पी बर्थडे जयपुर — क्लिक करें

बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को मिली जमानत, उम्रकैद की सजा की निलंबित

नई दिल्लीः बिलकिस बानो केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है. बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले के दो दोषियों को जमानत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित की. दोषी बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिंया को राहत मिली है. 

दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके है. सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर रिहा करने का आदेश दिया. एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने का भी सुनवाई में उल्लेख हुआ. जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने सुनवाई की. 

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में दोनों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी थी. केंद्र सरकार की ओर से ASG राजा ठाकरे ने जमानत का विरोध किया. अपराध की गंभीरता का हवाला देकर केंद्र सरकार ने राहत का विरोध किया. 

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा की निलंबित 
दोषी बिपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिंया को मिली राहत
दोनों दोषी 17 साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके
सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की शर्तों पर रिहा करने का दिया आदेश
एक दोषी के गंभीर रूप से दिव्यांग होने का भी सुनवाई में हुआ उल्लेख
जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने की सुनवाई
बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2017 में दोनों की उम्रकैद की सजा रखी थी बरकरार
केंद्र सरकार की ओर से ASG राजा ठाकरे ने जमानत का किया विरोध
अपराध की गंभीरता का हवाला देकर केंद्र सरकार ने राहत का किया विरोध