नई दिल्लीः 1 अक्टूबर से सब्सिडी वाले LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा. 27.43 करोड़ यानी 89.9% घरेलू LPG उपभोक्ता ऑथेंटिकेशन करा चुके हैं. बिना BAA के सब्सिडी वाले रेट पर LPG रिफिल बुकिंग नहीं होगी. डिलीवरी के समय, वितरक के शोरूम या OMC ऐप से BAA करा सकेंगे.
इंडेन के लिए IndianOil ONE, भारतगैस के लिए HelloBPCL, HP गैस के लिए HP PAY ऐप. BAA नहीं कराने वालों को बाजार मूल्य पर 5 या 10 किलो LPG मिलेगी. सरकार ने उपभोक्ताओं से 1 अक्टूबर से पहले BAA पूरा करने की अपील की.