जयपुर: राजधानी जयपुर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध भीषण गर्मी की चपेट में है. बांध में रोजाना दो सेंटीमीटर पानी की कमी हो रही है. एक सेंटीमीटर पेयजल और एक सेंटीमीटर वाष्पीकरण में जा रहा है.
पिछले पांच दिन में तेज गर्मी के चलते वाष्पीकरण भी बढ़ा. पहले आधा सेंटीमीटर और अब एक सेंटीमीटर पानी वाष्पीकृत है. बांध का वर्तमान जलस्तर 313.75 RL मीटर है. बांध में कुल भराव क्षमता का 69 प्रतिशत पानी है.
आपको बता दें कि बीसलपुर बांध जयपुर शहर की प्यास बुझाने का सबसे बड़ा और प्राथमिक स्रोत है. यह टोंक जिले में बनास नदी पर स्थित है. जयपुर में प्रतिदिन पानी की भारी मांग को बीसलपुर प्रोजेक्ट के जरिए ही पूरा किया जाता है.
भीषण गर्मी की चपेट में बीसलपुर बांध:
-बांध में रोजाना दो सेंटीमीटर पानी की हो रही कमी
-एक सेंटीमीटर पेयजल और एक सेंटीमीटर वाष्पीकरण में जा रहा
-पिछले पांच दिन में तेज गर्मी के चलते वाष्पीकरण भी बढ़ा
-पहले आधा सेंटीमीटर और अब एक सेंटीमीटर पानी वाष्पीकृत
-बांध का वर्तमान जलस्तर 313.75 RL मीटर
-बांध में कुल भराव क्षमता का 69 प्रतिशत पानी