जयपुरः भजन लाल सरकार के बजट की उपलब्धियों को गिनाने का कार्य सत्ताधारी दल के संगठन बीजेपी ने शुरू कर दिया. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता की. डॉ प्रेम चंद बैरवा ने एक एक कर बजट की उपल्बधियों को बताया और कहा कि बजट ऐतिहासिक. जोगाराम पटेल ने कहा ये बजट तात्कालिक राहत के लिए नहीं,बल्कि दीर्घकालिक मजबूती देने वाला.
संभाग वार बीजेपी ने बजट की उपलब्धियों को प्रचारित करना शुरू कर दिया है. उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि वित्त मंत्री दिया कुमारी की ओर से पेश किया गया 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ रुपये का बजट प्रदेश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के कल्याण को समर्पित है. बैरवा ने बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में वर्ष 2026-27 का यह बजट 2023-24 की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है., राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए 53 हजार 978 करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय प्रस्तावित है, जो पिछले बजट से दोगुना से अधिक है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में 32 हजार 526 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो 53 प्रतिशत अधिक है. कृषि बजट में 7.59 प्रतिशत और ग्रीन बजट में 20.81 प्रतिशत की वृद्धि की गई है..संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस की आदत हमेशा खामियां ढूंढने की रही है.उन्होंने कहा, “कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह की वजह से दो साल तक होटल में बंद रही.
उप मुख्य मंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा और केबिनेट मंत्री जोगा राम पटेल ने प्रेस वार्ता की प्रमोद वशिष्ठ भी मौजूद रहे. जोगाराम पटेल ने कहा इस बजट से रेवड़ी संस्कृति पर प्रहार किया गया बजट घोषणाएं दीर्घकालिक है स्थायित्व के मद्देनजर बजट अहम ये बजट तात्कालिक राहत के लिए नहीं बल्कि दीर्घकालिक मजबूती देने का है. डॉ प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि बजट में शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर फोकस रहा.