टोंकः बीजेपी के जिला कार्यालयों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बटन दबाकर वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संबोधित करते हुए कहा कि 2006 में पहली बार विधायक बनने पर पहली बार राजस्थान आया था. युवा मोर्चा में दाल-बाटी चूरमा, राजस्थानी सूरमा के नारे हम सुनते आए. कार्यालय वो स्थान होता है. जिसके निर्माण से हमारे अंदर संकल्प की भावना आती है. मैं मानता हूं कार्यालय ईंट और बालू से बना केंद्र नहीं. हमारे संकल्प और विचार का केंद्र होता है. पीएम मोदी हमेशा कहते हैं. भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं.
भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी ही नहीं, विश्व की सबसे लोकप्रिय पार्टी बनाना है. कार्यकर्ताओं के परिश्रम से पार्टी यहां तक पहुंची. अब इसको आगे हम युवाओं को लेकर जाना है. पार्टी कार्यालय कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने है. उनके विचार को मजबूत करने के लिए है. 4 मई को पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है. पिछली सरकार में राजस्थान बिजली संकट से जूझ रहा था. लेकिन आज राजस्थान में बिजली संकट खत्म हुआ है. राजस्थान सोलर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में अग्रसर है.
आज 600 से ज्यादा जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय हैं. ये हमारे विचारों को आगे बढ़ाने का कार्यालय है. हमें और भी आगे बढ़ना है. पश्चिम बंगाल में भी जिस तरह से कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. मैं आपको आश्वस्त कर रहा हूं कि वहां भी कमल खिलने जा रहा है. मां, माटी और मानुष के नाम पर जो सरकार आई थी. उसने जनता के साथ बेईमानी करने का काम किया है. राजस्थान के कई कार्यकर्ता पश्चिमी बंगाल में पार्टी के लिए काम करने आए थे. चित्तौड़गढ़ से जनसंघ का पहला सांसद दिया था.