जयपुरः पश्चिम बंगाल में मिली जीत से उत्साहित राज्य की बीजेपी अब जुटेगी पार्टी के महा प्रशिक्षण अभियान में. मोदी - भजन लाल सरकार की उपलब्धियों को सत्र में रखा जाएगा. AI और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर भी प्रशिक्षण सत्र होंगे. पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत प्रदेश के 44 जिलों में 48घंटे के प्रशिक्षण आवासीय शिविर होंगे. इन कार्यक्रमों में लगभग 742 वक्ता सत्र लेंगे. सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी प्रशिक्षण कार्यक्रमों में जायेंगे. 9मई को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ अजमेर देहात बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे.
आज की पीढ़ी को बीजेपी का इतिहास की जानकारी , वैचारिक पार्टी के तहत प्रशिक्षण ,कार्यकर्ता और समाज निर्माण का मूल उद्देश्य,नेशन फर्स्ट का सिद्धांत ,मोदी - भजन लाल सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे AI, क्राउड मैनेजमेंट को लेकर भी सत्र रखे गए है. उल्लेखनीय है कि राजस्थान में करीब 35लाख भाजपाई पार्टी की पंच निष्ठाओं को सीखेंगे अभी मंडल स्तर पर करीब 82 हजार कार्यकर्ता ट्रेनिंग ले चुके वहीं जिला स्तर होने प्रशिक्षण में करीब 11हजार भाजपाई प्रशिक्षण लेंगे पूरे मई माह में राज्य के हर जिले में बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम होंगे. नव प्रवेशी जानेंगे बीजेपी का इतिहास, महापुरुष और विकास यात्रा
निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनजर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का महत्व है. ट्रेनिंग कार्यक्रमों के जरिए बीजेपी का हर बूथ पर प्रशिक्षित, सक्रिय और तकनीकी रूप से सक्षम कार्यकर्ता तैनात हो जाएगा. जो चुनाव के वक्त अहम भूमिका निभाएगा. अभियान के तहत बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ 9 मई को अजमेर देहात के कड़ेल के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करेंगे आवासीय शिविर में भाग लेंगे रात्रि विश्राम यही होगा. सीएम भजन लाल शर्मा का भी प्रशिक्षण से जुड़े किसी कार्यक्रम में जाना प्रस्तावित है, हालांकि अभी कार्यक्रम बना नहीं. भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम ने बताया कि इस अभियान की खास बात है इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा, सरल एप पर प्रशिक्षणकर्ता को 200 शुल्क के साथ पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणकर्ता को दो दिन कैम्प में ही रहना होगा.
अभियान के तहत दूसरे चरण में 10,280 कार्यकर्ता और पदाधिकारी को प्रशिक्षित किया जाएगा. प्रमुख वक्ताओं में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा और देवेंद्र मनियाल, क्षेत्रीय संयोजक अजय महावर शामिल हैं. , पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी बीजेपी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सीपी जोशी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत प्रमुख नेता प्रशिक्षण आवासीय शिविर में शामिल होंगे.
... प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य विषय..
- हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान (एकात्मक मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठाएँ)
- हमारा इतिहास - विकास
- कार्यकर्ता विकास , गुण आचरण और अपेक्षाएं
- संगठन की कार्य पद्धति
. देश के समक्ष चुनौतियां - राजनीतिक एवं सामाजिक
. संगठन का कार्य विस्तार
. स्थायी कार्यक्रम बूथ प्रबंधन, मन की बात, IT
. अपनी सरकारों की ग़रीब कल्याण योजना और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका
. व्यावहारिक सत्र
. सोशल मीडिया, मीडिया (नई तकनीक (AI), प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक रिसेप्शन निर्माण)
. विचार परिवार
प्रशिक्षण कार्यक्रम को कुल 11 सत्रों में विभाजित किया गया है, जिनमें पार्टी की वैचारिक नींव से लेकर व्यावहारिक राजनीतिक कार्य तक सभी पहलुओं को शामिल किया गया है. ‘हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान’ के तहत एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और पंच निष्ठाओं की जानकारी दी जाएगी. इसके अलावा पार्टी का इतिहास और विकास, कार्यकर्ता के गुण, आचरण और अपेक्षाएं, संगठन की कार्य पद्धति और देश के समक्ष राजनीतिक-सामाजिक चुनौतियों पर भी चर्चा होगी. संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, ‘मन की बात’ कार्यक्रम, आईटी और डेटा प्रबंधन जैसे विषयों को भी विशेष रूप से शामिल किया गया है. वहीं, सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा.