जयपुर: हर कार्यकर्ता को काम देना है -काम का बँटवारा करना है कार्य को परिणाम तक पहुँचाना ज़रूरी है इस प्रशिक्षण महाअभियान से आने वाले समय मे नये बेहतरीन कार्यकर्ता निकलेगें दिल खोलकर काम करे. काम को हथियार बना लें ये कहना है सीएम भजन लाल शर्मा का सीएम भजन लाल शर्मा ने आज बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रादेशिक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित किया. अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व समझाया. 1से 25 मई तक हर जिले में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे.
भारत और राजस्थान बीजेपी की इतिहास यात्रा को प्रशिक्षण कार्यक्रम में विशेष तौर पर बताया जायेगा. राजस्थान बीजेपी की बात करे तो जेपी माथुर से लेकर मदन राठौड़ तक की अध्यक्षीय यात्रा भैरों सिंह शेखावत से लेकर भजन लाल शर्मा तक का शासन काल 1 से 25 मई के बीच जिला स्तर पर होने वाले बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आज रूपरेखा बनी. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर प्रादेशिक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ. सीएम भजन लाल शर्मा, अभियान के राष्ट्रीय संयोजक वीडी शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया. सीएम भजन लाल शर्मा खुद संगठन से निकले है. उन्होंने बारीकी से प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्व समझाया.
--- प्रशिक्षण कार्यशाला में सीएम भजन लाल शर्मा की महत्व पूर्व बातें ---
प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा है
हर कार्यकर्ता को काम देना है -काम का बँटवारा करना है कार्य को परिणाम तक पहुँचाना ज़रूरी है
इस प्रशिक्षण महाअभियान से आने वाले समय मे नये बेहतरीन कार्यकर्ता निकलेगें
दिल खोलकर काम करे.काम को हथियार बना लें .यह राष्ट्रवादी पार्टी है
आपको छोड़ने वाली नही
जहां मौक़ा लगेगा वही सभी कार्यकर्ताओं को काम भी मिलेगा
कांग्रेस का राज घोटालों भरा रहा है
कांग्रेस ने जेजेएम में घोटाला किया
हमने केंद्र से आग्रह किया तो जेजेएम को 2028 तक बढ़ाया और घर घर जल पहुँचा रहे
कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में पहुँचाया
जहां पिछली सरकार मे 1 लाख 40000 प्रतिव्यक्ति आय थी
हमने कठोर परिश्रम करके प्रदेश मे 2लाख 5000 प्रतिव्यक्ति आय पहुँची दी
हमने 12%ग्रोथ की है
कार्यशाला में एक महत्वपूर्ण बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा मैसेज, सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यशाला में कहा कि 'काम नहीं हो रहे, काम नही हो रहे इस तरह का नैरेटिव बनाया जा रहा है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी को भी ऐसी बातें करने का मौका मिलता है, जबकि हर विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए या उससे अधिक के काम हुए हैं, सरकार के कामों को जनता तक डिलीवर करने का जिम्मा संगठन के पास होता है, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष इस दिशा मे सार्थक काम कर सकते हैं, अभी ग्राम रथ अभियान का आगाज़ कर रथों को रवाना किया गया है, उन्हें सहयोग करें, अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ पहुंचाएं, प्रदेशाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष हमारे बॉस हैं, ऐसे में सत्ता व संगठन की प्राथमिकता है कि हर कार्यकर्ता को काम मिले. मुख्यमंत्री की को सुनकर बीजेपी नेता बोले कि हम उनकी कही बातों का अनुसरण करेंगे.
उल्लेखनीय है प्रशिक्षण अभियान के तहत राजस्थान में 35लाख भाजपाई पार्टी की पंच निष्ठाओं को सीखेंगे अभी मंडल स्तर पर करीब 82 हजार कार्यकर्ता ट्रेनिंग ले चुके वहीं जिला स्तर होने प्रशिक्षण में करीब 11हजार भाजपाई प्रशिक्षण लेंगे नव प्रवेशी जानेंगे बीजेपी का इतिहास, महापुरुष और विकास यात्रा
--- ये रहेंगे जिला प्रशिक्षण कार्यशालाओं के मुख्य विषय ---
कुल 11 सत्र होंगे
1..हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान
2..एकात्मक मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा )
3..हमारा इतिहास - विकास कार्यकर्ता विकास गुण आचरण और अपेक्षाएं
4..कार्य पद्धति
5..देश के समक्ष चुनौतियाँ राजनीतिक एवं सामाजिक
6..कार्य विस्तार
7.स्थायी कार्यक्रम - बूथ प्रबंधन, मन की बात, IT
8. अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएँ और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका
9.व्यवहारिक सत्र
10. सोशल मीडिया, मीडिया (नई तकनीक (AI), प्रभावी सूचना तंत्र एवं संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण)
11. विचार परिवारसोशल (AI), प्रभावी