जयपुर: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जयपुर में स्वागत राजस्थान की संस्कृति के अनुरूप होगा. पधारो म्हारे देस की थीम पर होगा. एयरपोर्ट से खुले वाहन में सवार होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचेंगे बीजेपी प्रदेश मुख्यालय. इस दौरान साथ रहेंगे सीएम भजन लाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ जयपुर एयरपोर्ट आगमन से पहले नितिन नबीन का टोंक का दौरा होगा. एयरपोर्ट के बाहर जयपुर देहात और शहर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी जयपुर शहर और देहात के नेताओं की बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बैठक ली.
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रदेश दौरे को यादगार बनाने में राजस्थान बीजेपी जुट गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जयपुर शहर और जयपुर देहात के नेताओं की बैठक ली. 27अप्रैल को सुबह 10.55 पर नितिन नबीन जयपुर एयरपोर्ट आएंगे.यहां सीएम भजन लाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रमुख नेता करेंगे स्वागत. एयरपोर्ट से चॉपर के जरिए टोंक जाएंगे ..यहां से राजस्थान में बीजेपी जिला कार्यालयों का आगाज करेंगे. टोंक जिला कार्यालय का होगा आगाज होगा और यही से नितिन नबीन प्रतापगढ़, बूंदी, चूरू, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे साथ ही जालोर जिला बीजेपी कार्यालय की आधारशिला रखेंगे.
--- बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जयपुर दौरा ---
-27अप्रैल को 10.55 दिल्ली से आएंगे जयपुर एयरपोर्ट
-यहां से जायेंगे चॉपर से टोंक
-साथ होंगे सीएम भजन लाल शर्मा और मदन राठौड़
-करीब 2बजे वापिस आएंगे टोंक से जयपुर
-एयरपोर्ट पर भजन लाल सरकार के मंत्री,विधायक और बीजेपी पदाधिकारी करेंगे स्वागत
इन जगहों पर होगा अभिनंदन कार्यक्रम
-2.10बजे मुख्य एयरपोर्ट के बाहर चाकसू,बगरू और सांगानेर के कार्यकर्ताओं की ओर से अभिनंदन
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है भूपेंद्र सैनी और राजेश गुर्जर
-यहां बाहर संक्षिप्त भाषण कार्यक्रम भी प्रस्तावित
-बड़ी माला पहनाई जाई जाएगी नितिन नबीन को
-पत्रिका गेट पर फुलेरा,दूदू और बस्सी विधानसभा के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा,नाहर सिंह जोधा, निर्मल कुमावत और नारायण मीणा
-WTP के सामने आदर्श नगर और मालवीयनगर के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है अशोक परनामी, काली चरण सराफ और सुमन शर्मा
-सरस डेयरी/शिक्षा संकुल पर जमवारामगढ़ और आमेर के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है मुकेश दाधीच
-कानोड़िया सर्किल पर विद्याधरनगर के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है मंत्री जवाहर सिंह बेढम और अजीत मांडन
-जेडीए सर्किल पर झोटवाड़ा के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक और सीताराम पोसवाल
-रामबाग पर किशनपोल और हवामहल के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज कुलदीप धनखड़ और मदन प्रजापत
-अम्बेडकर सर्किल पर सिविल लाइंस के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है गोपाल शर्मा, आई दान सिंह भाटी और पुनीत कर्णावटर
-बाइस गोदाम हॉलिडे इन के बाहर ओबीसी,अल्पसंख्यक और ST मोर्चो के कार्यकर्ता
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज है हमीद मेवाती, गोपीचंद मीणा और महेंद्र कुमावत
-राजमहल के बाहर महिला मोर्चा करेगा अभिनंदन कार्यकम
-इस कार्यक्रम की इंचार्ज है राखी राठौड़ और कैलाश मेघवाल
-बीजेपी प्रदेश मुख्यालय के बाहर SC मोर्चा और किसान मोर्चा
-इस कार्यक्रम के इंचार्ज शंकर गोरा और निहाल चंद मेघवाल
-युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाईक रैली निकालेंगे साफा पहनकर
मदन राठौड़ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. जयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश कार्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा. प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी शामिल होंगे.. इस दौरान वे भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी लेंगे और संगठन विस्तार को लेकर मार्गदर्शन देंगे.