बीजेपी की विकसित भारत G RAM G कार्यशाला, सीएम भजनलाल बोले- राजस्थान और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहा

बीजेपी की विकसित भारत G RAM G कार्यशाला, सीएम भजनलाल बोले- राजस्थान और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहा

जयपुरः बीजेपी की विकसित भारत G RAM G कार्यशाला आयोजित की जा रही है जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. सरकार ने अब तक 1 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी. 1.44 लाख भर्तियां प्रक्रिया में हैं. 1 लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है. कांग्रेस को हमने पहले ही कह दिया था कि आप पेन और डायरी लेकर बैठ जाएं. हम आपको हर बात का हिसाब देंगे. पेपर लीक के मामलों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि अब तक 400 लोग जेल में हैं. अब यह तय करना कांग्रेस का काम है ये 400 लोग छोटी मछली हैं या बड़े मगरमच्छ है. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ता से आह्वान किया कि VB G RAM G जनजागरण अभियान को लेकर गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचना होगा. लोगों को यह बताना होगा कि PM मोदी ने 100 नहीं बल्कि 125 दिन का रोजगार दिया है. और 15 दिन में मजदूरी की गारंटी दी है. 

प्रदेश और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहाः
अब कांग्रेस को “जी रामजी” नाम से भी आपत्ति है. हमने तो राजस्थान से ‘RA’ और मध्यप्रदेश से ‘M’ लिया. महत्वपूर्ण परियोजना ERCP का नाम स्वतः ही ‘राम जल सेतु’ हो गया. यदि कांग्रेस को राम जी से ही दिक्कत है तो इसमें हम क्या कर सकते हैं? प्रकृति का नियम है कि जो होना है, वह होकर रहेगा. प्रदेश और देश धीरे-धीरे रामराज्य की ओर बढ़ रहा है.