राजस्थान विधानसभा को मिली बम की धमकी निकली झूठी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद ली सांस

राजस्थान विधानसभा को मिली बम की धमकी निकली झूठी, सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद ली सांस

जयपुर : राजस्थान विधानसभा को मिली बम की धमकी झूठी निकली है. तीन घंटे सर्च ऑपरेशन में संदिग्ध कुछ भी नहीं मिला. सुरक्षा एजेंसियों ने जांच के बाद राहत की सांस ली. 

वहीं चेकिंग के दौरान टीकाराम जूली को विधानसभा प्रवेश से रोका गया. इस दौरान जूली ने कहा कि अंदर कुत्ते बम ढूंढ रहे, हम बाहर छाया ढूंढ रहे. दो सप्ताह में तीसरी बार बम की धमकी से हड़कंप मचा.