जयपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सौगात देंगे. भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL द्वारा स्वदेशी 4जी मोबाइल नेटवर्क का शुभारंभ करेंगे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस दौरान मौजूद रहेंगे. JECC सीतापुरा में सेचुरेशन साइट्स का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी BSNL की 4G स्टैक का देशभर में 98 हजार साइटों पर शुभारंभ करेंगे, अब भारत दुनिया का पांचवां ऐसा देश बन जाएगा जो 4G से जुड़े सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को खुद बना सकता है और सप्लाई कर सकता है.