जयपुरः वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा-2025 आज से शुरू होगी. 12 से 18 जुलाई तक 14 विषयों की परीक्षा का आयोजन होगा. जयपुर जिले में 170 से अधिक परीक्षा केन्द्रों पर लगभग 4.15 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
जिला कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं चाक चौबंद की गई है. प्रथम पारी में परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश सुबह 8 बजे से शुरू हो चुका है.