अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, घायलों से मिलने SKIMS पहुंचे LG मनोज सिन्हा, बोले - 'हर घायल को मिले सर्वोत्तम इलाज'

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी, घायलों से मिलने SKIMS पहुंचे LG मनोज सिन्हा, बोले - 'हर घायल को मिले सर्वोत्तम इलाज'

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ट्वीट किया, "मैंने गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर और स्वास्थ्य अधिकारियों से बात की और आज सुबह गांदरबल के गनीवान में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में घायल श्री अमरनाथ जी यात्रा के तीर्थयात्रियों की सेहत के बारे में जानकारी ली.

बाबा बर्फ़ानी के दर्शन के बाद लौट रहे 39 तीर्थयात्री घायल हो गए हैं और अभी SKIMS में उनका इलाज चल रहा है. मैंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हर ज़रूरी मदद और बेहतरीन मेडिकल देखभाल सुनिश्चित करें.

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिर गई. गांदरबल के गुंड में हरिगनीवान इलाके में हादसा हुआ. हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के वक्त बस में 50 यात्री सवार थे. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बचाव कार्य किया. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अमरनाथ यात्रियों की बस खाई में गिरी: 
-गांदरबल के गुंड में हरिगनीवान इलाके में हुआ हादसा
-हादसे में 30 यात्री गंभीर रूप से घायल 
-हादसे के वक्त बस में 50 यात्री थे सवार
-हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी 
-पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किया बचाव कार्य
-घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

जानकारी के मुताबिक सोनमर्ग हाईवे पर गंड के हरीगनीवान इलाके में एस-मोड़ पर श्रुद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में पलटने की सूचना मिली थी, ये बस अमरनाथ यात्रा के श्राद्धलुओं को लेकर बालटाल बेस कैंप की ओर जा रही थी.