आर्थिक मामलों पर केंद्रीय कैबिनेट समिति के बड़े फैसले, NH-160A के घोटी-त्रिंबक-जव्हर-मनोर-पालघर खण्ड के पुनर्वास, उन्नयन को मंजूरी

आर्थिक मामलों पर केंद्रीय कैबिनेट समिति के बड़े फैसले, NH-160A के घोटी-त्रिंबक-जव्हर-मनोर-पालघर खण्ड के पुनर्वास, उन्नयन को मंजूरी

नई दिल्ली: आर्थिक मामलों पर केंद्रीय कैबिनेट समिति ने कई बड़े फैसले लिए हैं. NH-160A के घोटी-त्रिंबक (मोखाड़ा)-जव्हर-मनोर-पालघर खण्ड के पुनर्वास, उन्नयन को मंजूरी दी है. इस खण्ड को 2 लेन/4 लेन का बनाया जाएगा, पक्की शोल्डर सुविधा भी होगी. 3320.38 करोड़ रुपए से 154.635 KM सड़क का निर्माण होगा. 

गुजरात में NH-56 के लिए 4583.64 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है.धमासिया-बिटाडा/मोवी,नासरपुर-मालोथा खण्ड को 4 लेन अपग्रेडेशन को मंजूरी दी है. तेलंगाना में हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के लिए मंजूरी दी है. गुडेबेलूर से महबूबनगर तक NH-167 को 4 लेन करने की मंजूरी दी है. 3175.08 करोड़ रुपए से 80.01 KM सड़क का निर्माण होगा. 

असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे दो लेन वाली ट्विन ट्यूब TBM रोड को मंजूरी दी है. एक ट्यूब में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर, एक अंडरवाटर टनल के निर्माण को मंजूरी दी है. 18,662 करोड़ रुपए से 33.7 KM सड़क का निर्माण होगा. इसमें से 15.79 किलोमीटर की सड़क सह रेल सुरंग भी शामिल होगी.

4 राज्यों के 12 जिलों के कवरेज वाले 3 मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट को दी मंजूरी है. दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक राज्यों के 12 जिले कवर होंगे. भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में लगभग 389 किलोमीटर की वृद्धि होगी.