जयपुरः पश्चिम बंगाल की जीत पर जश्न मनाया जा रहा है. बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर जश्न मनाया जा रहा है. सीएम भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व में जीत की शुभकामनाएं दी. एक देश मे दो निशान दो विधान नहीं चलेंगे. पीएम मोदी ने कश्मीर में धारा 370 हटाई थी. पीएम मोदी ने मुखर्जी का सपना साकार किया है. 21 वीं सदी भारत की होगी, स्वामी विवेकानंद ने कहा था उस नरेंद्र ने कहा इस नरेंद्र ने उसे साकार किया.
राष्ट्रवादी लोगों ने लगातार कई सालों तक अपना बलिदान दिया. जो प्राण हमारे कार्यकर्ताओं ने लिया इसमें कई कार्यकर्ता विकलांग हुए कइयों की हत्या हुई. लेकिन हार नहीं मानी आज प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी है. सीएम ने अमित शाह, नितिन नवीन के संगठनात्मक कौशल की तारीफ की. राष्ट्र प्रथम है पार्टी द्वितीय और व्यक्ति तृतीय स्थान पर. भाजपा राष्ट्र से प्रेम करती है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ी जीत हासिल हुई. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का परचम फहर रहा है. राजस्थान इतिहास रचेगा. अगली बार भी राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बहुमत के साथ बनेगी.
बंगाल में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार हो रहा था. राष्ट्रवादी लोग कई सालों से अपनी जान दे रहे. हमारे कितने कार्यकर्ताओं की हत्या हुई. उन्हें विकलांग कर दिया गया. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन तमाम कार्यकर्ताओं को नमन. बंगाल ही नहीं पूरे देश में इस जीत का संदेश. डबल इंजन की सरकार वहां विकास करेगी जैसे राजस्थान में हो रहा.