केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, भव्य योजना के लिए 33660 करोड़ रुपए मंजूर

केंद्रीय कैबिनेट में लिए गए अहम फैसले, भव्य योजना के लिए 33660 करोड़ रुपए मंजूर

नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट में अहम फैसले लिए गए हैं. कैबिनेट की बैठक में 4 अहम फैसले लिए गए हैं. भव्य योजना के लिए 33660 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं, यह एक केंद्रीय क्षेत्र की योजना है, 

कैबिनेट ने कपास किसानों को सीधे सहायता देने के लिए, कपास सीज़न 2023-24 हेतु CCI को 1,718.56 करोड़ रुपये की MSP फंडिंग को मंज़ूरी दी है.

तीसरे फैसले के तहत उत्तर प्रदेश में बाराबंकी से बहराइच (101.515 किमी) तक 4-लेन एक्सेस-नियंत्रित राष्ट्रीय राजमार्ग-927 के निर्माण को हाइब्रिड एन्युइटी मोड पर 6969.04 करोड़ रुपये की लागत को मंजूरी दी है.

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए 'लघु जल विद्युत (SHP) विकास योजना' को मंजूरी दी है.