नेशनल वुमन फोक आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप: CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा बोले-आर्ट एंड कल्चर एक बहुत बड़ी विधा

जयपुर: फर्स्ट इंडिया की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय में नेशनल वुमन फोक आर्ट एवं क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया. इस मौके पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे कार्यक्रम में मौजूद रहे. फर्स्ट इंडिया CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित किया. पवन अरोड़ा ने कहा कि ये वर्कशॉप पूरे भारत का प्रतिनिधित्व कर रही है. 

आर्ट एंड कल्चर एक बहुत बड़ी विधा:
इस वर्कशॉप में पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण के कलाकार भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि कला और संस्कृति कई बार मुख्य धारा से पिछड़ जाती है. आर्ट एंड कल्चर एक बहुत बड़ी विधा है. मानवीय संवेदना अगर देखनी है तो वो यहां देखी जा सकती है. कला अपने समय की सभ्यताओं को दर्शाती है. 

कला कौशल आज के दौर में हो रहा है कम:
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कार्यक्रम को संबोधित किया. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि मैं सभी राज्यों से आए कलाकारों को बधाई देता हूं. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कला कौशल आज के दौर में कम हो रहा है. अंग्रेजों ने जान बूझकर हमारी हस्तकला को खत्म करने का काम किया. 

हमारी शिक्षा पद्धति पर किया प्रहार:
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति पर प्रहार किया. हमारी संस्कृति को खत्म करने की बहुत कोशिश की. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि महात्मा गांधी ने 23 मार्च 1922 को भाषण दिया था. उन्होंने कोर्ट के सामने कहा हमारे घरेलू उद्योग बंद कर दिए. हमारी कला को मुगल भी अपनी कला बताते थे. 

पवन अरोड़ा की खुले मन से की तारीफ:
कार्यक्रम को राजस्थान यूनिवर्सिटी की कुलगुरु अल्पना कटेजा ने संबोधित किया. कुलगुरु ने फर्स्ट इंडिया CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा की खुले मन से तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमेशा से ही ये कार्यक्रम बंद हॉल में होता आया है, लेकिन आज पवन जी ने जिस विजन के साथ ये कार्यक्रम किया. वाकई में बेहद ही शानदार है. इसके लिए यूनिवर्सिटी पवन जी का धन्यवाद करती है.