मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल दौरे पर, ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल में कानून की व्यवस्था नहीं, महिलाएं सुरक्षित नहीं

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल दौरे पर, ममता सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल में कानून की व्यवस्था नहीं, महिलाएं सुरक्षित नहीं

कोलकाता(पश्चिम बंगाल): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों पर खतरा मंडरा रहा है. 

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान नहीं दिखा रही है.हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर कहा कि 15 साल से बंगाल की जनता जो कुशासन झेल रही है.आज बंगाल में कानून की व्यवस्था नहीं है बंगाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं आज बंगाल में विकास नहीं है.

पीएम मोदी की जो नीति है वो बंगाल में  नहीं है.हमारी सरकार लगातार गरीब हित में निरंतर काम कर रही है.लेकिन ममता की सरकार सभी योजनाओं को रोकने का काम कर रही है. गरीब तक योजनाएं नहीं पहुंच रही हैं.आज बंगाल के लोगों ने मन बना लिया है कि वो इस सरकार को बाहर का रास्ता दिखाएंगे.