जयपुरः मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ी दुर्घटना में घायलों का उपचार जारी है. जीवन रेखा अस्पताल में 5 घायलों का उपचार चल रहा है. जिसमें से घायल ASI सुरेन्द्र सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर दो बार ASI सुरेन्द्र सिंह को CPR दे चुके है. जबकि घायल दो पुलिसकर्मियों को मल्टीपल फ्रैक्चर हुए है. वहीं हादसे में दो पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई हैं, ASI सुरेन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह, बलवान, देवेंद्र, DSP अमीर हसन घायल हुए है. फिलहाल अब SMS हॉस्पिटल से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम जीवन रेखा अस्पताल आ रही है. सीएम ने भी जीवनेरखा अस्पताल में जाकर पुलिसकर्मियों की कुशलक्षेम पूछी.
मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बगरू विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने घायलों से मुलाकात की. वहीं एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप, योगेश दाधीच, DCP ईस्ट तेजस्वनी गौतम सहित अन्य अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद रहे.
गोविंद सिंह डोटासरा ने जताई चिंताः
मामले पर PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से CM सुरक्षित और सकुशल हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराए. आमजन, पुलिसकर्मियों के गंभीर घायल होने की खबर दुखद है.
रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने मारी टक्करः
रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मारी है. इसका पता चलते ही भजनलाल शर्मा खुद गाड़ी से नीचे उतरे. मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए घायलों को खुद की गाड़ी में बिठाकर महात्मा गांधी अस्पताल ले गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की स्पीड करीब 120 किमी/प्रति घंटे थी. वाहन बेरिकेडिंग में टक्कर मारता हुआ निकला. और वाहन चालक ने करीब 3 वाहनों को टक्कर मारी है. ऐसे में हादसे में काफिले के वाहनों में बैठे 5 पुलिसकर्मी घायल हुए है.