सिरोही: सिरोही के मनोरा आंगनबाड़ी में दवाई पिलाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिरोही के मनोरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की घटना बताई जा रही है.
दवाई पिलाने के बाद 8 बच्चों की तबीयत बिगड़ी थी. जिसके बाद 5 बच्चों को अस्पताल में भर्ती किया. आंगनबाड़ी केंद्र में 17 बच्चों को दवाई पिलाई थी. दवाई पिलाने के बाद बच्चों ने भोजन किया. जिसके बाद कुछ बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. तबीयत बिगड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र पर परिजन पहुंचे.
एंबुलेंस की मदद से 5 बच्चों को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया. पायल, व्यंग, हर्षिता, आयुष और महेश समेत 5 बच्चों का उपचार चल रहा है. परिजनों के अनुसार बच्चों की उम्र करीब ढाई से 5 वर्ष के बीच है.
सिरोही से खबर:
-मनोरा आंगनबाड़ी में दवाई पिलाने के बाद बिगड़ी बच्चों की तबीयत
-बच्चों की तबीयत खराब होने के बाद 5 बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती
-सिरोही के मनोरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की घटना
-दवाई पिलाने के बाद 8 बच्चों की बिगड़ी थी तबीयत
-जिसके बाद 5 बच्चों को अस्पताल में किया भर्ती
-आंगनबाड़ी केंद्र में 17 बच्चों को पिलाई थी दवाई
-दवाई पिलाने के बाद बच्चों ने किया भोजन
-जिसके बाद कुछ बच्चों को उल्टी-दस्त की हुई शिकायत
-तबीयत बिगड़ने पर परिजन पहुंचे आंगनबाड़ी केंद्र पर
-एंबुलेंस की मदद से 5 बच्चों को जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में कराया भर्ती
-पायल, व्यंग, हर्षिता, आयुष और महेश समेत 5 बच्चों को चल रहा उपचार
-परिजनों के अनुसार बच्चों की उम्र करीब ढाई से 5 वर्ष के बीच