चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार हुई चकनाचूर... दंपती की दर्दनाक मौत

चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार हुई चकनाचूर... दंपती की दर्दनाक मौत

चित्तौड़गढ़ः चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. खड़े कंटेनर में कार घुस गई, भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया और कार चकनाचूर हो गई. कार सवार दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है. 

हादसे के बाद हाईवे पर राहगीरों और ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हुई. हादसे में गुजरात निवासी दिलीप पागी और किंजल बामनिया की मौके पर मौत हुई. पुलिस और टीम 112 ने मौके पर पहुंचकर कार का दरवाजा तोड़ा और दोनों के शवों को बाहर निकाला. कार से आईडी कार्ड और महिला का पहचान पत्र मिला है. हादसे की सूचना पर परिजन मौके के लिए रवाना हुए. परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम होगा.