जयपुरः मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना(MAA) की क्लेम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है. योजना के तहत बाहरी राज्यों मुंबई,दिल्ली जाकर महंगे इलाज वाले बाजी मार रहे है. MAA योजना के तहत 25 लाख तक का बाहरी राज्यों के जुड़े अस्पतालों में फ्री इलाज है. 6 माह के क्लेम रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 27000 रोगियों को 19 करोड़ का क्लेम मिला.
दूसरे राज्यों में इलाज कराने वाले 30 हजार में से सिर्फ 6000 लोगों को17 करोड़ का क्लेम मिला. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंटर-स्टेट पोर्टेबिलिटी शुरू होने के बाद अब तक 5959 क्लेम पेश हार्ट स्टेंट, बायपास सर्जरी, कैंसर सर्जरी,कीमोथेरेपी,डायलिसिस और अन्य जटिल उपचारों का लाभ लिया.