जयपुरः राजस्थान दिवस के उपलक्ष में 'विकसित राजस्थान रन-2026 आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फ्लैग ऑफ किया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आपका हौसला, आपकी उमंग निश्चित रूप से विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करेगी. फिट इंडिया अभियान के माध्यम से पीएम ने स्वस्थ रहने का संदेश दिया है. हमारे देश में चार जातियां हैं, युवा, महिला, किसान, और मजदूर है. ये सभी आगे बढ़ेंगे तो देश हमेशा प्रगति पथ पर आगे बढ़ेगा.
पिछली सरकार ने युवाओं के साथ कुठाराघात किया. हमने ऐसे लोगों को जेल की सलाखों में डालने का काम किया. सवा दो साल में सवा लाख की वेकेंसी निकालने का काम हमारी सरकार ने किया. सवा दो साल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ. आप सपनों की उड़ान के लिए तैयार रहिए. राजस्थान सरकार आपके सपनों को उड़ान देने के लिए पूरी तरह तैयार है. हमारे प्रदेश में व्यापार की अपार संभावनाएं हैं. युवा नीति के जरिए युवाओं को काम का अवसर दिया जा रहा है. युवाओं को रोजगार देने वाला भी बनना है. वहीं प्रतिभागियों के साथ मुख्यमंत्री ने भी दौड़ में भाग लिया.