पंजाब : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पंजाब दौरे पर हैं. नशा विरोधी यात्रा-नशा मुक्त पंजाब के तहत जनसभा आयोजित हुई. मुख्यमंत्री ने फिरोजपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत माता की जय के जयकारे लगवाए. मुख्यमंत्री ने जनसभा में मौजूद सभी माननीयों का आभार जताया.
सीएम ने कहा कि पंजाब की पावन धरती पर आकर मुझे प्रसन्नता हुई है. मैं इस पवित्र भूमि को प्रणाम और नमन करता हूं. आज नशा पंजाब का बड़ा दुश्मन बनकर आया है. पंजाब कभी दूध, दही, कबड्डी और कुश्ती के लिए जाना जाता था. लेकिन आज साजिश के तहत पंजाब को नशे में धकेल दिया गया है.
हमें आज पूरी तरह पंजाब को नशा मुक्त करने का संकल्प लेना है. किसी कार्य और संकल्प को पूरा करने लिए दृढ़इच्छा शक्ति की जरूरत होती है. हमारी युवा पीढ़ी को बचाने का काम हम सभी का दायित्व है. नशा गांव, परिवार और समाज को खा जाता है. नशे के सरगनाओं को पकड़ना जरूरी हो गया है.
पंजाब को ऐसा कोई कोना नहीं जहां नशा नहीं हो. बहनें भाई और मां अपने बेटे और पत्नी अपने पति को खो रहीं है. हमें पंजाब को नशे के दलदल से बाहर निकालना है. पंजाब की नस्ल को बचाना है,पंजाब को फिर से शेर ए पंजाब बनाना है. आज पंजाब नशा तस्करी में देश में प्रथम पायदान पर है.