भीलवाड़ा के लाम्बा में CM भजनलाल शर्मा का संबोधन, कहा- पीएम मोदी ने लिंग अनुपात पर काम किया

भीलवाड़ा के लाम्बा में CM भजनलाल शर्मा का संबोधन, कहा- पीएम मोदी ने लिंग अनुपात पर काम किया

भीलवाड़ा : भीलवाड़ा के लाम्बा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल को संबोधित करत हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण दिवस है, हम सभी पर्यंवरण संरक्षण की भी बात करते है. वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान 25 मई से शुरू हुआ और आज इसका समापन भी है. हमारी संस्कृति में कोई अच्छा काम करते हैं तो बारिश हो जाए तो हम उस काम को शुभ मानते है.

हमारा जो अभियान चल रहा था उसका आज शुभ मुहूर्त में समापन होने जा रहा है. आज मैं आप सभी के बीच आपसे कुछ चर्चा करने के लिए आया हूं. हमारे प्रधानमंत्री जी कहते हैं इस देश के अंदर 4 जातियां हैं. महिला, किसान, युवा और मजदूर', यह जातियां अगर आगे बढ़ेगी तो हमारा गांव, जिला, प्रदेश और देश भी आगे बढ़ेगा. आज मैं यहां सभा में भाषण देने या वोट मांगने नहीं आया हूं.

लास्ट के समय में लोग वोट मांगने आते हैं:
लास्ट के समय में लोग वोट मांगने आते हैं, पर हमारा काम यह नहीं है. हमारे पीएम कहते है लोगों के बीच जाइये और उनके सुख-दुख को जानिए और सुनिए. हमारी योजनाओं का लाभ कैसे मिल रहा है ?, इसके बारे में भी जानना चाहिए. आज हम महिला, किसान, पशुपालक, युवा मजदूर और सेवानिवृत राज्य कर्मचारियों से भी संवाद करेंगे. संवाद से पहले कुछ बाते मैं आपके सामने रखना चाहता हूं.

पीएम मोदी ने लिंग अनुपात पर काम किया:
पीएम मोदी 2014 से पीएम बने, तब से माता-बहनों के लिए काम कर रहे है. कुछ बाते मैं याद भी दिलाऊंगा, पीएम मोदी ने लिंग अनुपात पर काम किया. हमारे देश में महिलाओ की संख्या कम थीं. तब पीएम ने 2014 में "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ" का नारा दिया था. इस नारे के बाद लगातार हमारे देश में बेटियों की संख्या में वृद्धि हुई है. पूर्व में हमारी माता बहनें सूर्य छिपने का और सुबह सूर्य उदय होने से पहले का इंतजार करती थीं. लेकिन हमारे पीएम ने घर-घर शौचालय बनवाकर माता-बहनों को सम्मान देने का काम किया.

पीएम ने "हर घर नल-हर घर जल योजना" शुरू की:
माता-बहनों को चूल्हे पर खाना बनाने के दौरान भी समस्या होती थीं. इस से कई तरह की बीमारियां हो जाती थीं. जिसके लिए पीएम ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की और माता-बहनों को गैस की टंकी देकर उनका सम्मान किया. गरीब आदमी के लिए बैंक में जन-धन योजना के तहत खाते खुलवाने का काम किया. पहले माता बहनें कुए और गांव के तालाब से पानी लाती थीं. जिसको लेकर पीएम ने "हर घर नल-हर घर जल योजना" शुरू की.  सिर्फ ये ही नहीं और भी कई तरह के काम किए हैं.