CM भजनलाल शर्मा का लोकप्रिय होता अंदाज ! मौके पर ही किया मांगों का समाधान

CM भजनलाल शर्मा का लोकप्रिय होता अंदाज ! मौके पर ही किया मांगों का समाधान

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अंदाज लोकप्रिय होता जा रहा है. मुख्यमंत्री ने मौके पर ही मांगों का समाधान किया. मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से चाय पर चर्चा करते हुए उनकी मांगों का समाधान किया. मुख्यमंत्री के निर्देश पर गांव ठुम्मठ में मां बाड़ी केंद्र निर्माण के लिए 16.20 लाख रुपए की स्वीकृति दी.

ठुम्मठ चौराहा पर सिंगल फेज ट्यूबवेल निर्माण के लिए 20 लाख रुपए, ग्राम चुड़ादा में मामा बालेश्वर दयाल मंदिर परिसर में इंटरलॉकिंग और सौंदर्यीकरण के लिए 7 लाख रुपए की तत्काल स्वीकृति जारी की. मुख्यमंत्री ने राजकीय विद्यालय में दो कक्षा-कक्षों के निर्माण, गांव के समीप दूध संकलन केन्द्र की स्थापना को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया.

वहीं ग्राम पंचायत पैदल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री को रोशनी कलाल ने अपना दुखड़ा सुनाया. सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित अपने पुत्र की बीमारी को ध्यान में दिलवाया. अपने पति हेमेंद्र कुमार कलाल सहायक अभियंता का पदस्थापन का आग्रह किया. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय सागवाड़ा से बांसवाड़ा करने का अनुरोध किया.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए हेमंत कुमार कलाल का पदस्थापन हाथोंहाथ किया. कार्यालय अधिशासी अभियंता परियोजना खंड बांसवाड़ा में करने के निर्देश दिए. जिसके बाद तुरंत ही आदेश जारी हो गए.