CM भजनलाल शर्मा की पहल, राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसरों की खुल रही राह

CM भजनलाल शर्मा की पहल, राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसरों की खुल रही राह

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसरों की राह खुल रही है. मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू हुआ है. यह एमओयू स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान, क्षमता निर्माण एवं चिकित्सा शिक्षा के विकास को नई दिशा देगा.

राजस्थान और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग होगा. चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को वैश्विक स्तर पर लाभ जोड़ते हुए प्रदेश की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर साबित होगा. एमओयू स्नातक एवं स्नातकोत्तर शैक्षिक कार्यक्रमों का सह-विकास साझा शिक्षण एवं संयुक्त कार्य प्रणाली को बढ़ावा देगा.

इसके माध्यम से गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सहयोग मिलेगा. यह एमओयू दोनों पक्षों को स्वास्थ्य सेवाओं के उन्नयन, अनुसंधान को बढ़ावा देने वैश्विक स्तर पर चिकित्सा शिक्षा के मानकों को मजबूत बनाने में सहयोग करेगा.