CM भजनलाल शर्मा का जोधपुर दौरा, कहा- आपके भरोसे के अनुरूप ही आपके द्वारा बनाई गई सरकार काम कर रही

CM भजनलाल शर्मा का जोधपुर दौरा, कहा- आपके भरोसे के अनुरूप ही आपके द्वारा बनाई गई सरकार काम कर रही

जोधपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर दौरे पर हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के लूणी में जनसभा को संबोधित किया. सीएम ने सभी लोगों को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना. संत राजाराम जी समाज के मार्गदर्शक थे, जिन्होंने कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा दी.

संतों की तपस्या समाज की ताकत है. मुख्यमंत्री ने समाज में संस्कारों के महत्व पर जोर देते हुए धार्मिक चेतना बढ़ाने की बात करते हुए कहा कि आपके भरोसे के अनुरूप ही आपके द्वारा बनाई गई सरकार काम कर रही है. संकल्प पत्र के 73% प्रतिशत बिंदु हमने पूरे किए हैं. अयोध्या में रामलाल सभी ने देखा है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर आपने देखा है.

इसी तरह से राजस्थान में लगातार काम हो रहा है. जोधपुर का गजेंद्र जी को पूछिए हमने 1100 करोड़ रुपए अभी दिए हैं. सीएम भजलनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आप किसके बारे में क्या कहते हैं और आप कैसे हैं पूरी तरह से जनता जानती है. कांग्रेस के लोगों ने हमेशा भ्रष्टाचार को आधार बनाकर काम किया.

भ्रष्टाचार पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है. संत राजाराम जी की शिक्षाओं को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने समाधि को प्रेरणास्रोत बताया. उनके जीवन को ज्योतिर्मय मार्ग बताया. गुरुदेव की शिक्षाओं को अपनाने का आह्वान किया. राजाराम महाराज के जन्मोत्सव को सार्थक बनाने की अपील. संतों के आशीर्वाद की कामना की. समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया.