CM भजनलाल शर्मा ने पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के दिए निर्देश, सिटी गैस कंपनियों को कनेक्शन बढ़ाने को कहा

CM भजनलाल शर्मा ने पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के दिए निर्देश, सिटी गैस कंपनियों को कनेक्शन बढ़ाने को कहा

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएनजी नेटवर्क के विस्तार के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिटी गैस कंपनियों को कनेक्शन बढ़ाने को कहा है. घरेलू पाइप्ड नैचुरल गैस के कनेक्शन देने में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. सीएम भजनलाल शर्मा ने सुरक्षित पीएनजी के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया है.

हॉस्पिटल, होटल और रेस्टोरेंट को नैचुरल गैस अपनाने की अपील की. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों के लिए उर्वरक उपलब्धता पर जोर दिया. यूरिया और डीएपी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्र और राज्य के तालमेल की सराहना की. एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है. 

जनता से सहयोग की अपील की है. खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने एलपीजी डिलीवरी में ओटीपी अनिवार्य बताया. डिलीवरी के समय ग्राहक पासबुक में एंट्री भी अनिवार्य है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रवासी राजस्थानियों से भी संवाद किया. राजस्थान फाउंडेशन के चैप्टर्स के साथ वीसी के माध्यम से बैठक की. मध्यपूर्व देशों में प्रवासी राजस्थानियों की मदद की सराहना की. 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरसंभव सहायता का भरोसा दिया. 26 चैप्टर्स सक्रिय, 14 नए चैप्टर्स बनने की प्रक्रिया जारी है. महिला और यूथ विंग बनाने की पहल को सराहनीय बताया. प्रवासी राजस्थानियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल से प्रवासी राजस्थानियों को मदद मिल रही है.