जयपुर : गुप्त वृंदावन धाम में श्री राधा-कृष्ण की भक्ति का ऐतिहासिक अध्याय शुरू हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्री राधा श्यामसुंदर जी का शिला पूजन किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है.
ये संयोग भी है कि आज सावन का सोमवार है और गुप्त वृदांवन में राधा श्यामसुंदर मूर्ति की पूजा भी हुई. मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल्य काल से जुड़ी कहानी भी सुनाई. किस तरह भगवान शिव उनके दर्शन करने आए और राक्षसों के डर से माता यशोधा ने उन्हें बाल स्वरूप के दर्शन नहीं करने दिए.
फिर बाद में मां अन्नपूर्णा आई और शिवजी जो साधु का भेष बनाकर आए और श्री कृष्ण के दर्शन कराए. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. यहां श्री कृष्ण और बलराम के दर्शन होते हैं, अब राधा जी के भी दर्शन होंगे.