उदयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा उदयपुर प्रवास पर है. इस दौरान भजनलाल शर्मा सुखाड़िया रंगमंच पहुंचे. जहां 421 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि ढाई साल पहले आपके आशीर्वाद से हमारी सरकार बनी. हमने राजस्थान को लेकर एक रोडमेप बनाया. पानी,बिजली,उद्योग,युवाओं के भविष्य और कनेक्टिविटी को लेकर काम किया.
2027 में किसानों को दिन में बिजली मिलने लग जाएगी. जो राजस्थान बिजली खरीदता था आज वो दूसरे प्रदेशों को बिजली बेच रहा है. बिजली उत्पादन के लिए भी कई परियोजना विकसित की. बिजली उत्पादन में प्रदेश आत्मनिर्भर बन रहा है. युवाओं के हितो में सरकार काम कर रही है. हमारी सरकार में कोई पेपर लीक नहीं हुआ, सरकार नियुक्ति पत्र दे चुकी है. 4 लाख से ज़्यादा नियुक्तियां देने का लक्ष्य है.