उदयपुरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दो दिवसीय उदयपुर दौरे पर है. जहां उन्होंने उदयपुर में 77वें वन महोत्सव का शुभारंभ किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है. पूरा राजस्थान चंदन वन की तरह महके. उदयपुर राजस्थान का कश्मीर है. आने वाली पीढ़ी को यदि सुरक्षित भविष्य देना है तो अधिकाधिक पौधरोपण करना जरूरी है.
वेद पुराणों में पेड़ों का महत्व बताया गया है. एक पेड़ दस पुत्रों के बराबर है. मुख्यमंत्री ने मां अमृता देवी के त्याग का जिक्र किया. एक पेड़ मां के नाम' अभियान को ख़ास बताया. ये अभियान महिलाओं के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है. प्रधानमंत्री मोदी के इस दिशा में किए जा रहे कार्यों का जिक्र किया. दो साल में 20 करोड़ पौधे लगाए गए. इस साल 10 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. वृक्षारोपण एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सामाजिक संस्कार है.
हमें प्रकृति को संभालकर चलना चाहिए. एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सभी वृक्षारोपण करें. मिशन 'हरियालो राजस्थान' के तहत हम 20 करोड़ पौधे लगा चुके. चार चंदन वन विकसित किए जाएंगे जिसकी शुरुआत उदयपुर से हो रही. वृक्षारोपण एक सरकारी कार्यक्रम नहीं,हम सबकी जिम्मेदारी है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. कहा कि कांग्रेस के समय में रोडवेज कर्मियों को समय पर पैसा नहीं मिलता था. आज रोडवेज घाटे में नहीं चल रही,सबको समय पर पैसा भी मिल रहा है.