जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण का दायरा बहुत बड़ा है. हर कार्यकर्ता को काम देना है, काम का बंटवारा करना है कार्य को परिणाम तक पहुंचाना ज़रूरी है. इस प्रशिक्षण महाअभियान से आने वाले समय में नए बेहतरीन कार्यकर्ता निकलेंगे.
दिल खोलकर काम करें, काम को हथियार बना लें. यह राष्ट्रवादी पार्टी है, आपको छोड़ने वाली नहीं. जहां मौका लगेगा वहीं सभी कार्यकर्ताओं को काम भी मिलेगा. हम 91,000 हज़ार करोड़ की रामजलसेतु लिंक परियोजना, 10,000 करोड़ की देवास योजना,13000 करोड़ की मेट्रो जैसी विकासशील परियोजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं. हर विधानसभा में 300-400-1000 करोड़ के विकास के काम करवाए हैं.
सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए सरकार में आते ही SIT का गठन किया. पेपर माफियाओं को जेल की सलाखों के भीतर डाला. हमारे समय में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. युवाओं को एक लाख 47 हज़ार सरकारी नौकरियां दी, भर्ती कैलेंडर जारी किया. हमने बिजली के क्षेत्र में 8671 मेगावाट बिजली उत्पादन किया और भी हो रहा है.
कांग्रेस का राज घोटालों भरा रहा, कांग्रेस ने JJM में घोटाला किया. हमने केंद्र से आग्रह किया तो JJM को 2028 तक बढ़ाते हुए हम घर-घर जल पहुंचा रहे हैं. कांग्रेस ने प्रदेश को गर्त में पहुंचाया है. जहां पिछली सरकार में 1 लाख 40000 प्रतिव्यक्ति आय थी. हमने कठोर परिश्रम करके प्रदेश में 2लाख 5000 प्रतिव्यक्ति आय पहुंचा दी है. हमने 12% ग्रोथ की है.