जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बेंगलुरु दौरे पर रहे. बेंगलुरु लोकभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से शिष्टाचार भेंट की. समसामयिक विषयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा की. शेषाद्रिपुरम ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट(ग्राम) रोड शो में शिरकत की.
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. राजस्थान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है. प्रदेश में 25 से 30 किमी पर कोई ना कोई धार्मिक स्थान है. श्री अन्न में राजस्थान देश में सबसे आगे है. हमारा किसान अन्नदाता के साथ ऊर्जादाता भी बन रहा है.
राइजिंग राजस्थान में 35 लाख करोड़ के MoU हुए. खेत से लेकर बाजार तक, तकनीक एवं निवेश के प्रभावी समन्वय के माध्यम से राजस्थान की कृषि अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध हैं.किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित करने, एग्रो-प्रोसेसिंग क्षेत्र में निवेश के नवीन अवसर सृजित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है.