इंटरनेट डेस्क: बॉलीवुड मूवी 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस बार फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की जगह शाहिद कपूर, कृति सैनन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं, जिन्होंने मूल 'कॉकटेल' 2012 का निर्देशन भी किया था.
मेकर्स की तरफ से फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल 2' इस महीने की सबसे चर्चित मूवीज में से एक है. इस फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया हैं. ये वर्ष 2012 में आई सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है.
हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. वहीं फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपने बजट का 50 प्रतिशत रुपया वसूल कर लिया है.'कॉकटेल 2' के निर्माता दिनेश विजन ने इस फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया है. फिल्म की शूटिंग दुनिया भर की खूबसूरत जगहों पर सिर्फ 70 दिनों में पूरी की गई है. इसमें शानदार लोकेशंस, बेहतरीन संगीत और स्टाइल पर काफी ध्यान दिया गया है, ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव मिल सके.