त्योहारी सीजन में महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दाम में 62.50 रु.की बढ़ोतरी... आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, दाम में 62.50 रु.की बढ़ोतरी... आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू

जयपुर: त्योहारी सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा हुआ है. आज सुबह 6 बजे से नई दरें लागू हो गई है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 62.50 रु.की बढ़ोतरी, अब 2,837.50 रु.में सिलेंडर मिलेगा. दाम बढ़ने का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और खान-पान से जुड़े कारोबार पर पड़ने की संभावना है.   

त्योहारी सीजन में कमर्शियल गैस महंगी होने से खाद्य पदार्थों की लागत बढ़ने का भी असर. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 945.50 रुपए पर यथावत, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत है. सुबह 6 बजे से जयपुर सहित प्रदेश में कमर्शियल LPG की बढ़ी हुई दरें लागू हो गई है.