जयपुरः नगर निकाय चुनाव में EVM को लेकर आयोग के सख्त निर्देश है. स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर सख्ती, कमीशनिंग के बाद EVM सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम में रखी जाएगी. स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरे अनिवार्य है. अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी होंगे. मतगणना परिसर में दोहरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था रहेगी. मतदान के बाद EVM नगरपालिका मुख्यालय पर ही सुरक्षित रखी जाएगी.
मतगणना नगरपालिका मुख्यालय पर ही होगी. वार्ड और मतदान केन्द्रों की संख्या के अनुसार काउंटिंग टेबल तय होगी. EVM का रिजल्ट डिस्प्ले पर नोट करने के निर्देश दिए गए है. विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद EVM को निर्धारित जिला वेयरहाउस में वापस जमा कराया जाएगा.