निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के समान मिलेगा दीपावली का बोनस, CMD नथमल डिडेल के निर्देश पर बोनस के आदेश जारी

निगम के कर्मचारियों को राज्य सरकार के समान मिलेगा दीपावली का बोनस, CMD नथमल डिडेल के निर्देश पर बोनस के आदेश जारी

जयपुर: राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के कर्मचारियों को राज्य सरकार के समान दीपावली का बोनस मिलेगा.  निगम CMD नथमल डिडेल के निर्देश पर बोनस के आदेश जारी कर दिए गए हैं. 

नथमल डिडेल ने कहा कि प्रसारण निगम के कर्मचारियों को जो पे-मैट्रिक्स के पे लेवल एल-12 अथवा ग्रेड पे-4800 और उससे कम में वेतन आहरित कर रहे है. उन्हें वर्ष 2023-24 के लिए तदर्थ बोनस स्वीकार किया गया है. बोनस की गणना अधिकतम परिलब्धियां 7000 रुपए तथा 31 दिन के माह के आधार पर की जाएगी.

बोनस 30 दिन की अवधि के लिए देय होगा. तदनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अधिकतम 6774 रुपए तदर्थ बोनस देय होगा. जिसमें से 75% राशि नकद व  25 % राशि कर्मचारी के GPF खाते में जमा की जाएगी.