जयपुरः कच्चे तेल की कीमतों ने शेयर बाजार का "मूड" बदल दिया. ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में 4 से 5% की गिरावट दर्ज की गई. 100 डॉलर पार पहुंचने के बाद अब 92-93 डॉलर की रेंज में है. डॉलर की तुलना में रुपए में मजबूती आई और अमेरिका-ईरान सैन्य गतिरोध में अस्थायी विराम से निवेशकों का विश्वास लौटा है. BSE और NSE दोनों में "इटरनल" के शेयरों ने सर्वाधिक ऊंचाई छुई है.
क्विक-कॉमर्स में तगड़ी ग्रोथ और शानदार कार्य परिणामों का आज इटरनल पर असर दिखा है. जोमैटो के माध्यम से फूड डिलीवरी कारोबार में भी लगातार बढ़त हो रही है. BSE में 5.63% और NSE में 5.61% बढ़कर करीब 295.75 रुपए इटरनल पहुंच गया है.
उधर, BSE में HDFC बैंक और NSE में ONGC में सर्वाधिक गिरावट रही. NSE में 4.17% की रही ONGC में आज गिरावट आई. भाव 238.39 रु. के स्तर पर पहुंचे. बाजार में सुधार के बावजूद विदेशी संस्थागत निवेशकों-FII की बिकवाली में कमी नहीं आई. आज कैश सेगमेंट में 2530 रुपए करोड़ की FII ने बिकवाली की