नई दिल्ली : लॉरेंस गैंग पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा शिकंजा कसा है. गैंग के करीबी दीपक खत्री उर्फ मामा को गिरफ्तार किया गया है. विदेशी हथियारों की सप्लाई में दीपक की भूमिका सामने आई है. धमकी और वसूली के मामलों में समझौता कराने का भी आरोप है.
क्राइम ब्रांच ने LOC के आधार पर IGI एयरपोर्ट से पकड़ा है. हथियार तस्करी केस में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. आरोपियों से विदेशी निर्मित 32 अत्याधुनिक हथियार बरामद किए गए हैं. 363 जिंदा कारतूस और 2 सब-मशीन गन भी बरामद की गई है. विदेश में बैठे हथियार तस्करों से कनेक्शन की जांच तेज हो गई है. क्राइम ब्रांच लॉरेंस गैंग के इंटरनेशनल नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है.
लॉरेंस गैंग पर दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा शिकंजा
-गैंग के करीबी दीपक खत्री उर्फ मामा को किया गिरफ्तार
-विदेशी हथियारों की सप्लाई में दीपक की भूमिका आई सामने
-धमकी और वसूली के मामलों में समझौता कराने का भी आरोप
-क्राइम ब्रांच ने LOC के आधार पर IGI एयरपोर्ट से पकड़ा
-हथियार तस्करी केस में अब तक 18 आरोपी गिरफ्तार
-आरोपियों से विदेशी निर्मित 32 अत्याधुनिक हथियार बरामद
-363 जिंदा कारतूस और 2 सब-मशीन गन भी बरामद
-विदेश में बैठे हथियार तस्करों से कनेक्शन की जांच तेज
-क्राइम ब्रांच खंगाल रही लॉरेंस गैंग के इंटरनेशनल नेटवर्क की कड़ियां